Skip to main content

Posts

पाकिस्तान: तहरीक-ए-लब्बैक का हिंसक प्रदर्शन, हालात बेहद तनावपूर्ण

अक्टूबर 10, नई दिल्ली:   पाकिस्तान के लाहौर समेत कई शहरों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा सेना और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने से तनाव भी बढ़ गया है।  लाहौर में पंजाब प्रशासन TLP कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि घटनास्थल से गोलीबारी, भारी फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है।    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में एसिड का भी इस्तेमाल किया। वहीं, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जो सरकार के लिए असंतोष और अशांति को काबू में करना चुनौतीपूर्ण बना रही है।  अधिकारियों का कहना है कि हालात गंभीर हैं और प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।  

पाकिस्तान: तहरीक-ए-लब्बैक का हिंसक प्रदर्शन, हालात बेहद तनावपूर्ण

अक्टूबर 10, नई दिल्ली:   पाकिस्तान के लाहौर समेत कई शहरों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा सेना और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने से तनाव भी बढ़ गया है।  लाहौर में पंजाब प्रशासन TLP कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि घटनास्थल से गोलीबारी, भारी फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है।    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में एसिड का भी इस्तेमाल किया। वहीं, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जो सरकार के लिए असंतोष और अशांति को काबू में करना चुनौतीपूर्ण बना रही है।  अधिकारियों का कहना है कि हालात गंभीर हैं और प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।  

देश में एक लाख नई मेडिकल सीटें जोड़ने की योजना: पीएम मोदी

 सितंबर 14, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि सरकार अगले 4-5 साल में देशभर में एक लाख नई मेडिकल सीटें जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे लाखों युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। पीएम मोदी ने बताया कि पहले मेडिकल सीटों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवा डॉक्टर नहीं बन पाते थे। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश में मेडिकल सीटों की संख्या दो गुना से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 60-65 साल में जितने मेडिकल कॉलेज बने थे, उतने कॉलेज पिछले 11 वर्षों में बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अब एम्स और मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क देश के कोने-कोने तक फैलाया जा चुका है, जिससे इलाज पहले की तुलना में आसान और सस्ता हुआ है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले असम में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई है। दरांग में भी एक नया मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनता है, तो न केवल इलाज की सुविधाएं बेहतर होती हैं बल्कि युवाओं को डॉक्टर बनन...

सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से जीते चुनाव

 नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों के सांसदों ने मतदान कर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को चुना है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में मतदान हुआ, जिसके बाद मतों की गिनती की गई। कुल 781 सांसदों को मतदान का अधिकार था, जिसमें राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य, 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य शामिल थे। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 मत रद्द कर दिए गए। मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर से हुई और इसे गुप्त रखा गया। मतदान सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली के तहत हुआ। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी रिटर्निंग ऑफिसर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। इसके अलावा कांग्रेस के राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा समेत कई नेता मतदान में शामिल हुए।...

संत रामपाल जी महाराज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: उम्रकैद की सजा निलंबित, जमानत पर रिहाई का आदेश

नई दिल्ली, 06, सितंबर: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2014 हिसार सतलोक आश्रम प्रकरण में संत रामपाल जी महाराज को मिली उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। अदालत ने माना कि घटना में हुई मौतों के कारण विवादित हैं और अपील पर अंतिम सुनवाई तक उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। FIR 429 और आरोप बरवाला घटना के बाद दर्ज FIR 429 में संत रामपाल जी महाराज पर हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध कैद जैसी धाराएं लगाई गई थीं। 2018 में हिसार की विशेष अदालत ने इन्हीं धाराओं के तहत उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट में अपील के तौर पर लंबित है। कोर्ट का फैसला और टिप्पणियां हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों में गहरे विरोधाभास हैं। मृतकों के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने अदालत में कहा कि मौतें पुलिस की कार्रवाई, आंसू गैस और दम घुटने से हुईं। प्रशासन ने आश्रम की बिजली-पानी काट दिया था और एम्बुलेंस को अंदर जाने से रोका, जिससे हालात बिगड़े। अदालत ने माना कि यह सवाल बहस योग्य है कि मौतें हत्या थीं या पुलिस कार्रवाई की परिणति। इन परिस्थि...

लोकसभा में अब सभी 22 भाषाओं में अनुवाद सुविधा उपलब्ध

अगस्त 19, नई दिल्ली:  संसद में अब संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी 22 भाषाओं में भाषांतरण (Interpretation) सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। पहले यह सुविधा हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा केवल 18 भाषाओं तक सीमित थी। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देते हुए बताया कि अब कश्मीरी, कोकणी और संथाली भाषाओं को भी इस व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है। इससे पहले असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में ही अनुवाद सुविधा मिलती थी। इस विस्तार के साथ अब संसद सदस्यों को अपनी मातृभाषा में बोलने और समझने की पूरी सुविधा मिलेगी। लोकसभा सचिवालय ने भी सभी माननीय सदस्यों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

अगस्त 18, भोपाल:  एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए मौजूदा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और विविध राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। राधाकृष्णन 1998 और 1999 में तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए। सांसद रहते हुए उन्होंने कपड़ा उद्योग पर संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता की और वित्त तथा सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़ी समितियों में भी काम किया। वे स्टॉक एक्सचेंज घोटाले की जांच के लिए बनी विशेष समिति के भी सदस्य रहे। 2004 से 2007 के बीच वे भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रहे और 93 दिनों की लंबी रथ यात्रा के ज़रिए कई सामाजिक मुद्दों को उजागर किया। 2016 में उन्हें नारियल बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उनके कार्यकाल में भारत का नारियल निर्यात रिकॉर्ड...

886 बेटियों को मिला सशक्त भविष्य का बीज, लेकिन क्या इतने भर से बदल जाएगी तस्वीर?

 "मनुष्य का अस्तित्व मातृशक्ति से है, और अब हर बेटी को मिलेगी उड़ान" - ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना (मध्यप्रदेश), 28 जून 2025:  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और प्रेरक कदम उठाया है। उन्होंने गुना संसदीय क्षेत्र की 886 बालिकाओं के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खुलवाए हैं, वो भी अपनी निजी पूंजी से। गुना के डाक विभाग द्वारा आयोजित पासबुक वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर सिंधिया ने इन बालिकाओं के अभिभावकों को पासबुक सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने यह ऐलान किया कि 1 मई 2025 से 1 मई 2026 तक गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची का खाता वे अपने निजी पैसों से खुलवाएंगे।  सुकन्या योजना के आंकड़े - एक नज़र में: देशभर में खुले खाते: 3.6 करोड़ जमा कुल राशि: ₹2 लाख करोड़ गुना क्षेत्र में अब तक: 30,000 से अधिक खाते इस पहल के तहत: 886 बालिकाओं को शुरुआती लाभ  सवाल उठते हैं: क्या यह पहल एक स्थायी मॉडल बन पाएगी या सिर्फ एक राजनीतिक प्रतीक बनकर रह जाएगी? निजी पैसे से खाता खोलने की घोषणा सराहनीय ...

ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस की शुरुआत, सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

जून 26, ग्वालियर: ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलेगी - ग्वालियर से हर शुक्रवार और बेंगलुरु से हर रविवार को इसकी सेवाएं मिलेंगी। रेल मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में ग्वालियर से आगरा के बीच एक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में मध्य प्रदेश में 2651 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। वर्तमान में राज्य के 80 रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें यात्री सुविधाओं का विस्तार और स्टेशन का आधुनिकीकरण शामिल है।

UPSC का प्रतिभा सेतु पोर्टल: असफल उम्मीदवारों को भी मिलेगा रोजगार

  यूपीएससी ने 'प्रतिभा सेतु' नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है, जिसके ज़रिए वे उम्मीदवार भी नौकरी के योग्य माने जाएंगे जो इंटरव्यू में सफल नहीं हो सके। निजी व सरकारी संस्थाएं अब सीधे इन युवाओं से संपर्क कर सकेंगी। जून 19, नई दिल्ली:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन उम्मीदवारों के लिए ‘प्रतिभा सेतु’ नामक एक नया पोर्टल शुरू किया है, जो यूपीएससी परीक्षाओं में लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू में चयनित नहीं हो सके। अब निजी कंपनियां और सरकारी संस्थान इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं से सीधे संपर्क कर सकेंगे और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान कर सकेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्य उन योग्य उम्मीदवारों की प्रतिभा को मान्यता देना है जो अंतिम चयन सूची में नहीं आ सके, लेकिन पूरी प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। यह पहल पहले ‘पब्लिक डिस्क्लोज़र स्कीम’ के तहत संचालित होती थी, जिसमें उम्मीदवारों की जानकारी यूपीएससी वेबसाइट पर साझा की जाती थी। अब यह प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और डिजिटल रूप से आसान हो गई है। ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल पर नियोक्ताओं को लॉगइन करके अकाउंट बनाना होगा...

ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे: अब महज डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे आगरा

                                 कैप्शन: प्रतीकात्मक फोटो मई 13, ग्वालियर:  ग्वालियर से आगरा के बीच बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर से शुरू होने वाला है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 220 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है और इसे 4613 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे 88 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का होगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह नया एक्सप्रेस-वे ग्वालियर और आगरा के बीच यात्रा को केवल डेढ़ घंटे का बना देगा। इसके अलावा, यह आगरा से दिल्ली तक के सफर को भी आसान और तेज बना देगा। यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के कारण ग्वालियर से दिल्ली की यात्रा अब महज तीन साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और जीआर इंफ्रा के बीच अनुबंध भी हो चुका है और कंपनी को 30 महीनों में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। निर्माण के बाद, जीआर इंफ्रा कंपनी अगले 20 महीनों तक एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करेगी। इस पर...

500 में 499 अंक, फर्नीचर दुकानदार की बेटी बनी नंबर-1 स्टूडेंट

  मई 13, शामली: शामली की होनहार छात्रा सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सावी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। सावी, जो शामली के हनुमान रोड की रहने वाली हैं, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता, अंकित कुमार जैन, शहर में एक फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। इस सफलता के बाद सावी और उनके परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे जिले में उनकी इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस किया जा रहा है। सावी ने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और निरंतर लगन को दिया। हालांकि, सावी को इस मुकाम की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य हमेशा खुद को बेहतर बनाना था। अब उनका अगला सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वह आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी। सावी जैन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

चारधाम यात्रा शुरू: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, केदारनाथ-बद्रीनाथ 2 और 4 मई को खुलेंगे

उत्तराखंड, 30 अप्रैल:  अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज से चारधाम यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत हो गई है। मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से गंगोत्री धाम में प्रथम पूजा संपन्न हुई। कपाट खुलते ही धाम "हर हर गंगे" के जयघोष से गूंज उठा। गंगोत्री मंदिर को करीब 15 कुंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारधाम यात्रा का महत्व और समयसीमा उत्तराखंड के चारधाम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की भी रीढ़ माने जाते हैं। हर वर्ष यह यात्रा सिर्फ छह महीने के लिए (अप्रैल/मई से अक्टूबर/नवंबर) तक चलती है। परंपरा के अनुसार, यात्रा दक्षिणावर्त क्रम में यमुनोत्री से शुरू होकर बद्रीनाथ पर समाप्त होती है।  इस बार: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे यात्रा मार्ग ...

जातिगत जनगणना को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक विषयों पर हुई कैबिनेट समिति की एक अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब देश में होने वाली अगली जनगणना (Census) में जातियों की भी गिनती की जाएगी। यानी अब सिर्फ अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) ही नहीं, बल्कि ओबीसी (Other Backward Classes) सहित सभी जातियों के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि जनगणना फॉर्म में अब जाति का कॉलम जोड़ा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि देश में किस जाति के कितने लोग हैं। 🔴 राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में जातिगत जनगणना पर विचार करने की बात कही थी, लेकिन कोई ठोस अमल नहीं हुआ । 2011 में केवल सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) कराई गई, लेकिन उसकी जाति आधारित रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नही...

मुंबई WAVES शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार

अप्रैल 30, मुंबई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में WAVES 2025 यानी विश्व ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 1 से 4 मई तक आयोजित होगा और इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन का उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसका मुख्य विषय है: "क्रिएटर्स और देशों को साथ में जोड़ना"। WAVES 2025 में फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रसारण और उभरती तकनीकों को एक मंच पर लाया जाएगा। इसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और मीडिया उद्योग से जुड़ी प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी। सम्मेलन की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल पैनल चर्चा "लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडियाज सोल" से होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी सहित कई प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होंगे। इस सत्र का संचालन अभिनेता अक्षय कुमार करेंगे। इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण "वाह उस्ताद" नामक नई पहल है, जिसे भारतीय श...

पोप फ्रांसिस को दुनिया ने दी अंतिम विदाई, जानिए उनके जीवन के अनसुने पहलू

वेटिकन सिटी, 26 अप्रैल: कैथोलिक ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में सम्मान के साथ संपन्न हो गया। दुनियाभर के नेता और हजारों श्रद्धालु उन्हें विदाई देने पहुंचे। भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेटिकन पहुंचकर सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू भी उपस्थित रहे। पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को 88 वर्ष की उम्र में हुआ था। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। स्ट्रोक और हार्ट फेल होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था। अंतिम दर्शन के बाद बंद हुआ ताबूत मंगलवार शाम को अंतिम दर्शन का समय समाप्त होने के बाद पोप का ताबूत बंद कर दिया गया। बुधवार, 26 अप्रैल को भव्य अंतिम संस्कार समारोह के बाद उन्हें उनके इच्छित स्थान सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका, रोम में दफनाया गया। वे 100 साल में पहले ऐसे पोप बने, जिन्हें वेटिकन के बाहर दफनाया गया है। कौन थे पोप फ्रांसिस? पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम ज...

भारत में बढ़ी गोद लेने वालों की संख्या, जानिए मोक्ष की कहानी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: यह कहानी मोक्ष नामक एक छोटे से बच्चे की है, जो "नॉक नीज़" बीमारी के साथ जन्मा था, जिसमें पैरों की हड्डियाँ अंदर की ओर मुड़ी होती हैं। कुछ दिन बाद, उसे एक शिशु देखभाल केंद्र में छोड़ दिया गया। कई परिवार आए, लेकिन उसकी बीमारी देखकर कोई उसे अपनाने को तैयार नहीं हुआ। फिर एक दंपत्ति ने मोक्ष को देखा। उन्होंने उसकी बीमारी को न देखकर, एक बच्चे को अपनाने का निर्णय लिया। कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रक्रिया लंबी हो गई, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। वीडियो कॉल पर उसे कहानियाँ सुनाईं, उसे हँसाया, और इंतज़ार करते रहे। नए साल से पहले मोक्ष अपने नए घर पहुँच गया। वहाँ उसे सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि ढेर सारा प्यार भी मिला। उसके माता-पिता ने उसे तैराकी, एक्टिंग और पार्कौर सिखाया। धीरे-धीरे मोक्ष न सिर्फ़ स्वस्थ हुआ, बल्कि वह अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन स्टूडेंट बन गया। आज, मोक्ष की कहानी सिर्फ एक बच्चे की नहीं, बल्कि उन हज़ारों बच्चों की कहानी है जिन्हें अब प्यार से गोद लिया जा रहा है। भारत में गोद लेने की प्रक्रिया अब सामान्य और आसान बन चुकी है। 2024 में, कुल 4,515 कान...

पाहलगाम आतंकी हमला: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कड़े कदम

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में एक पांच बिंदुओं का कार्य योजना बनाई गई है। विक्रम मिस्री ने बताया कि बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में चर्चा की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। कुछ अहम कदम ये हैं - सिंधु जल संधि को निलंबित करना। अटारी-वाघा सीमा चौकी को बंद करना। पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात सैन्य सलाहकारों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित करना। इसके अलावा, भारत ने SAARC वीजा योजना के तहत पाकिस्तान के नागरिकों को दिए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के स्टाफ को 55 से घटाकर 30 कर दिया है। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए, CCS ने सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। यह हमला दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से पांच किलोमीटर दूर बैसरन मैदान में हुआ था। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF), जो...

भूकंप के झटकों से कांपा काठमांडू, तिब्बत में 53 की मौत

नई दिल्ली, 07 जनवरी:  आज सुबह 6:50 बजे काठमांडू घाटी और आसपास के इलाकों में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में तिब्बत के डिंग्ग्ये काउंटी में था। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, तिब्बत में भूकंप से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 62 लोग घायल हुए हैं। यह भूकंप सुबह 9:05 बजे डिंग्री काउंटी में आया, जिसकी तीव्रता 6.8 थी। भूकंप के झटके काठमांडू घाटी और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में जमा हो गए। अब तक किसी भी प्रकार की हानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हाल के दिनों में नेपाल में लगातार भूकंप आ रहे हैं, इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

गुजरात में HMP वायरस का पहला मामला, 2 महीने का शिशु संक्रमित

  अमदाबाद, 07 जनवरी: अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में राजस्थान के रहने वाले 2 महीने के शिशु में एचएमपीवी वायरस का संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि शिशु की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे सख्त आइसोलेशन में रखा गया है। एचएमपीवी वायरस मुख्य रूप से खांसी, गले में खराश, बुखार और सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलता है। इसके लक्षण आमतौर पर 3 से 5 दिनों में दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित कर सकता है। इससे पहले कर्नाटक में भी इस वायरस का मामला सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग सभी को सतर्क रहने और संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दे रहा है।

भारत में HMPV वायरस के तीन मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

  नई दिल्ली, 06 जनवरी: भारत में HMPV वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में इस वायरस का संक्रमण पाया है। इनमें से एक बच्ची तीन महीने की है और दूसरा बच्चा आठ महीने का है। तीन महीने की बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि आठ महीने के बच्चे का इलाज जारी है। गुजरात में भी एक मामले की पुष्टि हुई है, लेकिन बच्चों और उनके परिवारों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों से घबराने की आवश्यकता नहीं बताई और कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। HMPV वायरस मुख्यतः खांसी, गले में खराश, बुखार और सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलता है और इसके लक्षण 3 से 5 दिनों में दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस वायरस के मामले में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है और इस पर नजर रखी जा रही है। ...